home page

495 लीटर विदेशी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

 | 

कटिहार, 18 मार्च (हि.स.)। जिले के रोशना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बंगाल से आ रही 495.12 लीटर विदेशी शराब को जब्त किया। इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया गया है। रोशना थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पश्चिम बंगाल से एक पिकअप सवार व्यक्ति महानंदा चेक पोस्ट की ओर अवैध शराब लेकर जा रहा है। इस सूचना के सत्यापन के लिए पुलिस बल के साथ महानंदा चेक पोस्ट के पास वाहन जांच अभियान चलाया गया।

वहन जांच के दौरान एक पिकअप सवार व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा, जिसे पुलिस बल ने पकड़ लिया। पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम राजीव रविदास (35 वर्ष) पिता अतुल रविदास ग्राम -ओलांदर दिग्धिपाड़ा थाना बामनगोला जिला मालदा (पश्चिम बंगाल) बताया।

पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 495.12 लीटर विदेशी शराब और एक पिकअप बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने राजीव रविदास को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विनोद सिंह