home page

जनसाधारण एक्सप्रेस से 46.65 लीटर विदेशी शराब बरामद

 | 
जनसाधारण एक्सप्रेस से 46.65 लीटर विदेशी शराब बरामद


सहरसा, 12 अगस्त (हि.स.)।

आनंद विहार सहरसा 15532 जनसाधारण एक्सप्रेस से राजकीय रेल थाना पुलिस जीआरपी सहरसा ने 46.65 लीटर विदेशी शराब बरामद की है जानकारी अनुसार आनंद विहार सहरसा जनसाधारण एक्सप्रेस बुधवार अहले सुबह तीन बजे सहरसा जंक्शन पहुंची थी। इस दौरान रेल थाना पुलिस के अवर निरीक्षक सुदामा सिंह अपने टीम के साथ ट्रेन की गस्त कर रहे थे।

इस दौरान सामान्य कोच पिछले हिस्से में शौचालय के पास लावारिस हालत में एक बैग और बोरा रखा था। पूछे जाने पर किसी ने उस सामान के बारे में कुछ नहीं बताया। जब सामान की चेकिंग की गई तो उसमें से कुल 46.65 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। खबर लिखे जाने तक रेल थाना पुलिस द्वारा अग्रिम कार्रवाई की जा रही थी यह करवाई एएलटीएफ 2 रेल अंचल द्वारा की गई।

हिन्दुस्थान समाचार / अजय कुमार