home page

459 लीटर शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार , स्कार्पियो वाहन जब्त

 | 
459 लीटर शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार , स्कार्पियो वाहन जब्त


सुपौल, 10 मई (हि.स.)। जिले के ललितग्राम थाना पुलिस ने रविवार की सुबह गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के मिरचैया नदी के पास एनएच 27 से भारी मात्रा में शराब की खेप बरामद की है।

पुलिस ने मौके से एक स्कॉर्पियो वाहन डीएल 4 सीएनबी 2534 को भी जब्त किया है, जिसका उपयोग शराब की तस्करी में किया जा रहा था। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर की पहचान किशनपुर थाना क्षेत्र के टेगरहा वार्ड संख्या तीन निवासी मिथलेश कुमार यादव के रूप में की गई है।

इस बाबत थाना अध्यक्ष अंजलि कुमारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के मिर्चेया नदी के पास एनएच 27 से एक स्कार्पियो वाहन से 17 बोरी में कुल 459 लीटर नेपाली दिलवाले शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। जब्त वाहन मालिक व तस्कर के विरुद्ध शराब उत्पाद संसोधन एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है । गिरफ्तार तस्कर को जेल भेजने की तैयारी की जा रही है। साथ ही मामले में तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी जांच की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र