सहरसा जंक्शन से 45 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद, एक गिरफ्तार
सहरसा, 28 जुलाई (हि.स.)। रेलवे सुरक्षा बल ने सहरसा जंक्शन से 45 बोतल प्रतिबंधित सिरप बरामद किया है, जिसकी कुल कीमत 7785,रुपये आंकी गई है।जानकारी अनुसार मंगलवार को रेलवे सुरक्षा बल के प्रभारी निरीक्षक धनंजय कुमार साथ में उनि सुजीत कुमार मिश्र,एवं प्रधान आरक्षी बीरेन्द्र कुमार, सहरसा रेलवे स्टेशन पर गश्त कर रहे थे।
गश्त के दौरान प्लेटफार्म ऑन ड्यूटी स्टाफ सीटी दिलीप कुमार मंडल , रेसुब पोस्ट मिले सभी साथ होकर आगे बढे तो सहायक अवर निरीक्षक नेहा कुमारी, मध् निषेध थाना सहरसा साथ स्टाफ सभी साथ मिलकर प्लेटफार्म संख्या-02 पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान समय दोपहर 2.20 बजे एक व्यक्ति सफ़ेद रंग का प्लास्टिक का झोला लिए संदिग्धावस्था में क्रू लोबी के पास देखा गया। सभी के द्वारा उक्त व्यक्ति को घेरकर रोका गया तथा उसके पास सफ़ेद रंग का प्लास्टिक का झोला के बारे में पूछा गया तो उनके द्वारा कोई संतोषप्रद जबाब नही दिया गया तथा उनसे पूछने पर अपना नाम भरत कुमार,उम्र-25वर्ष, पिता-फागु चौधरी,सा.-झिटकिया,थाना-सिंघेश्वर, मधेपुरा,का निवासी बताया।
उसके पास पाए गये सफ़ेद रंग का प्लास्टिक का झोला को प्लेटफार्म पर रखवाकर खुलवाया गया तो उसमें कुल 45 बोतल प्रतिबंध सिरप प्रत्येक का मूल्य-173/- रुपया पाया गया। मौके पर सहायक अवर निरीक्षक नेहा कुमारी द्वारा समक्ष गवाहन समस्त कार्यवाही उपरांत कुल 45 बरामद प्रतिबंधित सिरप बोतल को जब्त किया गया तथा भरत कुमार को गिरफ्तार कर अग्रेतर कार्यवाही के लिए मध् निषेध थाना, सहरसा को सौपा गया ।
हिन्दुस्थान समाचार / अजय कुमार

