बिहार सीमा पर उत्पाद पुलिस ने किया 432 लीटर शराब जब्त,तस्कर गिरफ्तार
नवादा, 23 सितंबर (हि.स.)।झारखंड से बिहार लाई जा रही विदेशी शराब की बड़ी खेप को बिहार की सीमा पर रजौली समेकित जांच चौकी पर बुधवार को उत्पाद पुलिस ने पकड़ लिया।
कार्रवाई निरीक्षक अमृत कुमार गुप्ता के नेतृत्व में की गई। विभाग को सूचना मिली थी कि लग्जरी वाहन से शराब की तस्करी की जा रही है। इसके बाद टीम ने JH10AG-9100 नंबर की कार को रोककर तलाशी ली। वाहन से कुल 432.360 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई।
बरामद शराब में अलग-अलग कंपनियों के ब्रांड शामिल हैं।
विभागीय जानकारी के अनुसार विस्की की 600 बोतल, रॉयल चैलेंजर्स की 192 बोतल और जार्ज विलियम विस्की की 960 बोतल बरामद हुई हैं। मौके से हजारीबाग निवासी 24 वर्षीय मिथुन कुमार कसेरा को गिरफ्तार किया गया।
उत्पाद पुलिस के अनुसार मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। रजौली जांच चौकी पर लगातार वाहनों की जांच के दौरान शराब तस्करी के मामलों में कार्रवाई की जा रही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / संजय कुमार सुमन

