home page

हाइवा ट्रक से 432 कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद, तस्कर व वाहन चालक फरार

 | 
हाइवा ट्रक से 432 कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद, तस्कर व वाहन चालक फरार


सहरसा, 23 फ़रवरी (हि.स.)।

जिले के सिमरी बख्तियापुर पुलिस आगामी होली पर्व को देखते हुए शराब तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई तेज कर दी है। इसी कड़ी में बख्तियापुर पुलिस ने सोमवार अहले सुबह गिट्टी लदे हाइवा ट्रक से से 432 कार्टन अंग्रेजी शराब की बरामद की है। वही एक पिकअप वाहन भी जब्त किया गया। हालांकि पुलिस की आने की भनक लगते ही चालक व तस्कर मौके से अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा।

इस पूरे मामले को लेकर सोमवार को बख्तियापुर थाना में एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने देर शाम मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि सोमवार की अहले सुबह सूचना प्राप्त हुई कि चकभारो गर्ल्स स्कूल से पूरब की दिशा में एक हाइवा ट्रक लगी हुई है। जिसमें भाड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब छुपा कर रखा गया है।

सूचना के सत्यापन उपरांत एसडीपीओ के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। जिसमें एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर के साथ साथ सर्किल इंस्पेक्टर मु. सुजाउद्दीन, अपर थानाध्यक्ष अमित कुमार, दारोगा दयानंद महतो, विकास कुमार सिंह, अंजली कुमारी, पीटीसी सुभाष कुमार, मनोज कुमार के अलावे अन्य पुलिस बल को शामिल किया गया। जिसके बाद जैसे ही पुलिस टीम उक्त स्थल पर पहुंची की पुलिस को आता देख वाहन चालक व शराब तस्कर सहित दस से पंद्रह लोग इधर उधर भागने लगे।

हालांकि पुलिस ने खदेड़ कर भाग रहे सभी लोगों को पकड़ने का प्रयास किया। लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर कर सभी लोग भागने में सफल रहे। जिसके बाद पुलिस द्वारा हाइवा ट्रक की तलाशी ली गई तो उसमें से अलग अलग ब्रांड के 432 कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। जिसके बाद पुलिस ने हाइवा वाहन और उसके समीप लगी एक पिकअप वाहन को जब्त कर लिया।

पकड़े गए शराब की कीमत करीब पचास लाख बताई जा रही। इस संबंध में एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने बताया कि हाइवा ट्रक के मालिक व उसके चालक के साथ साथ पिकअप वाहन के मालिक व उसके चालक सहित करीब पंद्रह अज्ञात लोगों पर बख्तियापुर थाना में एफआईआर दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि सभी फरार हुए लोगों का पता लगाया जा रहा है।

हिन्दुस्थान समाचार / अजय कुमार