home page

पुलिस छापेमारी में 42 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद

 | 
पुलिस छापेमारी में 42 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद


नवादा,20 अप्रैल (हि.स)। नवादा जिले के मेसकौर प्रखंड क्षेत्र के तेतरिया ग्राम पंचायत अंतर्गत सेखाबारा गांव में सोमवार को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप बरामद की है। इस कार्रवाई में कुल 42 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त की गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

मेसकौर थाना अध्यक्ष कन्हैया कुमार ने बताया कि प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर शेखाबारा निवासी स्वर्गीय सिद्धि प्रसाद के घर में छापेमारी की गई। तलाशी के दौरान घर में छुपाकर रखी गई रॉयल स्टेज ब्रांड की 375 एमएल की 42 बोतलें बरामद की गईं, जिसकी कुल मात्रा 15.750 लीटर है।

इस मामले में सेखाबारा गांव निवासी स्वर्गीय अवध प्रसाद के पुत्र राजेश कुमार और सुजीत कुमार के खिलाफ उत्पाद अधिनियम की धारा 63/25 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस दोनों आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

थाना अध्यक्ष ने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में भय का माहौल है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजय कुमार सुमन