home page

अंतरजिला महिला चोर गिरोह के चार गिरफ्तार

 | 
अंतरजिला महिला चोर गिरोह के चार गिरफ्तार


-चोरी का आभूषण बेचते रंगे हाथ हुई गिरफ्तार

पूर्वी चंपारण,31 मई (हि.स.)। जिले के अरेराज थाना क्षेत्र में चार अंतरजिला महिला चोर को पुलिस ने चोरी के आभूषण के साथ गिरफ्तार किया है। इनकी तलाशी के दौरान 29 सोने जैसे दिखने वाले गहने को बरामद किया गया। बताया गया है कि पुलिस को एक आभूषण की दुकान में कुछ महिलाओं द्वारा गहने बेचने की सूचना प्राप्त हुई।

सूचना मिलने के साथ ही पुलिस मौके पर पहुंचकर उन्हें गिरफ्तार किया। महिलाओ के पास से प्राप्त ज्वेलरी के सम्बंध में कोई कागजात या उचित जवाब नहीं पाया गया। बरामद किए गए आभूषणों में 10 हनुमान जी का लॉकेट ,15 कान का टॉप्स और 2 बाली शामिल है। पकडी गई महिला में सपना देवी पति संतोष साह,सोनी देवी पति कुंदन राज , पूनम देवी पति अनिल साह तीनों ग्राम बाघा थाना- मुफ़्सील जिला बेगूसराय एवं रिंकू देवी पति शामबाबु साह ग्राम बिजबनी थाना घोड़ासहन जिला पूर्वी चंपारण शामिल है।

प्राप्त ज्वेलरी के संबंध में कोई संतुष्ट जनक उत्तर नहीं दिया गया जिसके बाद उक्त महिलाओं से पूछताछ में प्रतीत हुआ कि मामला ठग एवं चोरी से जुड़ा है। महिलाओं को गिरफ्तार करते हुए अग्रिम कारवाई की जा रहीं हैं। वही बताया गया है कि उक्त महिलाएं कई और शहरों में भी चोरी की घटना को अंजाम दिए है , इस संबंध में और जानकारी जुटाई जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / आनंद कुमार