home page

अनूपपुर: दो थाना क्षेत्रों में 2.62 किलो ग्राम गांजा के साथ 4 गिरफ्तार

 | 
अनूपपुर: दो थाना क्षेत्रों में 2.62 किलो ग्राम गांजा के साथ 4 गिरफ्तार


अनूपपुर: दो थाना क्षेत्रों में 2.62 किलो ग्राम गांजा के साथ 4 गिरफ्तार


अनूपपुर, 29 अक्टूबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के दो थाना क्षेत्रों में गुरूवार को अवैध नशे के कारोबार के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए करनपठार थाना में 1 किलो 700 ग्राम गांजे और बिक्री के 11,400 रुपए के साथ मनोज सिंह गोंड को गिरफ्तार किया। पुलिस ने गांजा स्थानीय बाजार में बेचने के लिए लाने की बात कही है। वहीं कोतवाली पुलिस ने तीन आरोपियो से 0.920 किलोग्राम जप्त कर अपराध की धारा 8/20 बी एन.डी.पी. एस. एक्ट पंजीबद्ध कर आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

थाना प्रभारी मंगला दुबे ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कार्रवाई की गई। मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम बगदरा निवासी मनोज सिंह गोंड बोरी में गांजा लेकर बगदरा से श्यामदुआरी की ओर पैदल जा रहा है।

पुलिस टीम ने बगदरा घाट मोड़ पर घेराबंदी कर उसे रोका। पूछताछ में उसने अपना नाम मनोज सिंह, पिता ददन सिंह गोंड, उम्र 33 वर्ष, निवासी ग्राम बगदरा बताया। उसके पास सफेद नायलॉन की बोरी से 1 किलो 700 ग्राम गांजा मिला, जिसकी कीमत करीब 17,000 रुपए बताई गई। उसकी पैंट की जेब से गांजा बिक्री के 11,400 रुपए भी मिले। पुलिस के मुताबिक, मनोज ने बताया कि उसने गांजा मेडियारास निवासी मोबिन खान से खरीदा था और उसे स्थानीय बाजार में बेचने वाला था। पुलिस ने गांजा और नकदी जब्त कर मनोज को गिरफ्तार किया। मनोज के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8, 20 और 29 के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस ने दूसरे आरोपी मोबिन खान को भी नामजद किया है।

कार्रवाई में थाना प्रभारी मंगला प्रसाद दुबे, उप निरीक्षक धनेश्वर पटेल, कमल किशोर चन्त्रोल, प्रधान आरक्षक राजकुमार परस्ते, आरक्षक हेमंत और मनोज कुशवाहा तथा चालक शामिल रहे।

कोतवाली पुलिस में तीन आरोपी गांजा सहित गिरफ्तार

कोतवाली अनूपपुर पुलिस ने गुरूवार को अवैध नशे के कारोबार के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए तीन आरोपियो से 0.920 किलोग्राम जप्त कर अपराध की धारा 8/20 बी एन.डी.पी. एस. एक्ट पंजीबद्ध कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

अनूपपुर कोतवाली पुलिस ने 35 वर्षीय पूरन कोरी पुत्र रामभजन कोरी निवासी प्रजापति मोहल्ला पुरानी बस्ती अनूपपुर से मादक पदार्थ गांजा 0.308 किलो ग्राम, 38 वर्षीय बाबू खान पुत्र अब्दुल खालिद उम्र 38 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 02 पटौराटोला अनूपपुर से मादक पदार्थ गांजा 01.200 किलो ग्राम एवं 22 वर्षीय राजेश चौधरी पिता पप्पू चौधरी निवासी ग्राम मानपुर से 0.920 किलोग्राम गांजा जप्त कर तीनो पर अपराध की धारा 8/20 बी एन.डी.पी. एस. एक्ट पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।

कार्यवही टी.आई. कोतवाली निरीक्षक उमेश उपाध्याय के नेतृत्व में उपनिरीक्षक त्रिलोक सिहं वालरे, जे.पी. लकड़ा, सहायक उपनिरीक्षक महिपाल नामदेव, जयासिहं, प्रधान आरक्षक शेख रसीद, रीतेश सिहं, शिव शंकर प्रजापति, महेन्द्र राठौर, नितिन नामदेव, आरक्षक अमित मरावी, अब्दुल कलीम, सूजल पटेल, राहुल तिवारी, म.आर. कुन्ती शर्मा शामिल रहें।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश शुक्ला