home page

युवक पर जानलेवा हमला करने में शामिल तीन नाबालिग सहित चार हिरासत में

 | 
युवक पर जानलेवा हमला करने में शामिल तीन नाबालिग सहित चार हिरासत में


जगदलपुर, 19 सितंबर (हि.स.)। जिले के परपा थाना क्षेत्र में मई में हुई चाकूबाजी के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार किया है, वहीं घटना में शामिल तीन नाबालिगों को भी निरुद्ध किया गया है। पुलिस ने आरोपिताें के कब्जे और निशान देही से घटना में इस्तेमाल लोहे की राड और चाकू भी बरामद किया है।

परपा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 25 मई की रात भावेश्वर साहू को शिव मंदिर के पास बुलाकर साहिल ध्रुव और उसके साथियों ने विवाद के बाद मार-पीट की थी। आरोप है कि साहिल ने लोहे की राड से भावेश्वर के सिर के पीइ में वार किया, जबकि उसके साथी ने चाकू से चोट पहुंचाई। शिकायत के बाद परपा थाना पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपिताें की पतासाजी कर उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की।

नामजद आरोपित साहिल ध्रुव (19) निवासी डोंगरीपारा कंगोली को 19 सितंबर को गिरफ्तार कर कार्रवाई उपरांत रिमांड़ पर रवाना कर दिया गया। पुलिस ने मामले में शामिल तीन नाबालिग बालकों को भी निरुद्ध किया गया है। इनमें से एक के कब्जे से घटना में इस्तेमाल चाकू जब्त किया गया। थाना प्रभारी भोला सिंह राजपूत के अनुसार तीनों के खिलाफ किशोर न्याय अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्रवाई की गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे