नेपाली समेत 42 लीटर शराब बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार
| May 13, 2026, 18:54 IST
सुपौल, 13 मई (हि.स.)। जिले के भीमपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब तस्करी के खिलाफ अभियान चलाया। गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने कुल 07.05 लीटर नेपाली शराब एवं 35 लीटर देशी शराब बरामद किया।
इस कार्रवाई में पुलिस ने चार शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। वहीं अवैध शराब के परिवहन में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिलों को भी जब्त किया गया है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ की जा रही है तथा मामले में अग्रिम विधि-सम्मत कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है। जिले में शराब तस्करी और अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र

