home page

389 बोतल नेपाली शराब के साथ बाइक जब्त, तस्कर फरार

 | 
389 बोतल नेपाली शराब के साथ बाइक जब्त, तस्कर फरार


सुपौल, 26 अप्रैल (हि.स.)। जिले के ललितग्राम थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रविवार सुबह थाना क्षेत्र के बरमोत्रा वार्ड नंबर 6 में छापेमारी कर बड़ी सफलता हासिल की। इस दौरान पुलिस ने 389 बोतल कुल 116 लीटर नेपाली निर्मित दिलवाले सोफी शराब बरामद करते हुए एक बाइक को भी जब्त किया। हालांकि पुलिस की भनक लगते ही तस्कर मौके से फरार होने में सफल रहा।

पुलिस ने जब्त शराब और वाहन को थाना लाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।इस संबंध में ललितग्राम थाना अध्यक्ष अंजली कुमारी ने बताया कि फरार तस्कर की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि इलाके में अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र