home page

पुलिस की छापेमारी में सूने मकान से 35 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब, एक स्कूटी व एक माेटरसाइकिल जब्त

 | 
पुलिस की छापेमारी में सूने मकान से 35 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब, एक स्कूटी व एक माेटरसाइकिल जब्त


दंतेवाड़ा, 04 अप्रैल (हि.स.)। जिले के कोतवाली पुलिस ने शनिवार काे ग्राम पातररास पटवारी कालोनी के पास एक घर में भारी मात्रा में डम्प अंग्रेजी शराब जब्त किया है। माैके से एक स्कूटी व एक माेटरसाइकिल भी जब्त किया गया है। वहीं पुलिस आराेपित की तलाश कर रही है।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए पातररास पटवारी कालोनी के आगे घर के पास पहुंचे, जहां एक व्यक्ति खड़ा था। पुलिस को आता देख युवक जंगल का आड़ लेकर मौके से फरार हो गया, जिसके बाद ग्राम पातररास के सूने मकान में छापा मारकर पुलिस ने 35 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ ही एक स्कूटी एवं एक मोटर सायकल भी जब्त किया गया है।

थाना प्रभारी सिटी कोतवाली दन्तेवाड़ा धनंजय सिन्हा ने बताया कि दन्तेवाड़ा पुलिस द्वारा आज शनिवार काे 35 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब एवं एक स्कुटी, एक मोटरसाइकिल जब्त करने में सफलता मिली है। दन्तेवाड़ा पुलिस द्वारा मौके पर घर के कमरे की जांच करने पर कुल 35 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब मिली, जिसे पुलिस द्वारा जब्त किया गया। पुलिस मौके से फरार आरोपित के विरूद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 36 के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया गया है। मामले में फरार आरोपित की पतासाजी कर जल्द ही गिरफ्तारी कर लिया जायेगा। पुलिस ने जब्त अवैध शराब कुल 35 पेटी, जब्त वाहन हीरो होण्डा ग्लेमर व एक्टीवा स्कुटी सभी मिलाकर दाे लाख 53 हजार 200 रूपये आंकी गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे