home page

बेतिया में 305 बोतल नशीली सिरप व 2050 टैबलेट बरामद, तस्कर गिरफ्तार

 | 
बेतिया में 305 बोतल नशीली सिरप व 2050 टैबलेट बरामद, तस्कर गिरफ्तार


बेतिया, 22 सितंबर (हि.स.)।

भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ 47वीं बटालियन एसएसबी इनरवा ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में नशीली दवाओं की खेप बरामद की है। कार्रवाई में एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया गया है।

इतनी बड़ी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद होने से सीमा क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा है। 47वीं बटालियन एसएसबी के असिस्टेंट कमांडेंट अंकित कुमार के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर जवानों ने कार्रवाई करते हुए इनरवा गांव निवासी खोबारी महतो (70) को उसके खेत में बनी झोपड़ी के पास से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 305 बोतल नशीली कोडीन सिरप और Nitzascen 10 की 2050 टैबलेट बरामद की गईं।

एसएसबी ने बरामद दवाओं को जब्त कर गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही जांच की जा रही है कि इतनी बड़ी मात्रा में नशीली दवाएं कहां से लाई गई थीं और इन्हें कहां खपाने की तैयारी थी। जांच के दौरान संभावित सप्लाई नेटवर्क की जानकारी सामने आने की उम्मीद है।

हिन्दुस्थान समाचार / अमानुल हक