home page

खड़े वाहन से 300 लीटर डीजल चाेरी, पुलिस जांच में जुटी

 | 
खड़े वाहन से 300 लीटर डीजल चाेरी, पुलिस जांच में जुटी


Raigarh, 27 मार्च (हि.स.)। घरघोड़ा क्षेत्र में एक बार फिर डीजल चोरी की घटना सामने आई है। वाहन मालिक गोपाल पाण्डेय ने शुक्रवार काे थाना घरघोड़ा में लिखित शिकायत दर्ज कराई है कि उनकी पाण्डेय रोड लाइन की वाहन से अज्ञात चोरों ने करीब 300 लीटर डीजल चोरी कर लिया।

घरघोड़ा पुलिस के अनुसार घटना 26 मार्च की शाम की बताई जा रही है। वाहन जय बालाजी पेट्रोल पंप के पास खड़ा था और चालक उसी में सो रहा था। इसी दौरान चोरों ने मौका पाकर डीजल टंकी का ढक्कन तोड़ दिया और पूरी टंकी खाली कर फरार हो गए।

सुबह जब चालक की नींद खुली, तो वाहन की टंकी टूटी हुई मिली और सारा डीजल गायब था। चालक ने तुरंत इसकी सूचना वाहन मालिक गोपाल पाण्डेय को दी। मौके पर पहुंचकर उन्होंने देखा कि टंकी का ताला टूटा हुआ है और पूरा डीजल चोरी हो चुका है।

घटना के बाद पीड़ित ने आज थाना घरघोड़ा में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है और आसपास के क्षेत्रों में जांच की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रघुवीर प्रधान