वैशाली एक्सप्रेस ट्रेन के खाली रैक से 300 बोतल विदेशी शराब बरामद, दो गिरफ्तार
सहरसा, 10 जुलाई (हि.स.)। सहरसा रेलवे सुरक्षा बल ने वैशाली एक्सप्रेस के खाली रैक से करीब 300 बोतल विदेशी शराब बरामद की।
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को गाड़ी संख्या 15566 वैशाली एक्सप्रेसके मार्ग रक्षण दल में तैनात आरक्षी विजय कुमार द्वारा सूचना देने पर उत्पाद निरीक्षक सुपौल टीम के साथ ललित ग्राम स्टेशन आकर लोगो से पूछ-ताछ कर त्वरित कार्यवाही करते हुए टीम लीडर उत्पाद निरीक्षक सुपौल प्रभुनाथ सिंह से सम्पर्क करने पर मालूम हुआ की उन्हें गुप्त सुचना प्राप्त हुई की शराब कारोबारी द्वारा शराब लेकर गाड़ी संख्या 15566 के खाली रेक जो ललित ग्राम से सहरसा वाशिंग पिट वास्ते सफाई आती है से शराब ले जाया जा रहा है।
साथ ही उनके द्वारा बताया गया की वह दो संदिग्ध व्यक्ति से पूछ-ताछ कर रहे है।उन्हें रेलवे सुरक्षा बल की मदद व मौजूदगी एवं उक्त खाली रेक का ठहराव सुपौल स्टेशन पर कराने के लिए आग्रह किया गया। उक्त सूचना के आलोक में त्वरित कार्यवाही करते हुए रेलवे सुरक्षा बल के निरीक्षक धनंजय कुमार साथ आरक्षी प्रकाश कुमार सिंह व अन्य कर्मी सहरसा से सड़क मार्ग से सुपौल को प्रस्थान किया।रास्ते में ही दोनों संदिग्ध के निशान देही में टीम के द्वारा कुछ मात्रा में विदेशी शराब बरामद कर लिए शेष सुपौल स्टेशन पर सभी टीम मिलकर उक्त गाड़ी के एसी कोच संख्या-B4,B5 आदि को चेक कर कुल बरामद 279 अदद विदेशी शराब की बोतल एवं 21 अदद बियर केन जो जो कुल 03 पिट्ठू बैग एवं 09 प्लास्टिक के बोरा में भरा हुआ था को सभी विधि सम्मत प्रक्रिया के तहत उत्पाद विभाग के अधिकारी द्वारा जप्त किया गया।
सभी विदशी शराब की विभिन्न ब्रांडो का बोतल हरियाणा निर्मित पाया गया। जिसके बाद उक्त दोनों संदिग्धों से पूछ-ताछ करने पर दोनों ने क्रमश अपना नाम अविनाश कुमार चौधरी उर्फ़ “फेंटा” उम्र लगभग 45 वर्ष पे. स्वर्गीय मदन चौधरी ,सा. कृष्णा नगर सहरसा वार्ड संख्या-37 ,थाना एवं जिला सहरसा विनीत कुमर उम्र –लगभग 25 वर्ष पे.-संजय यादव ,सा.-कहरा ,वार्ड संख्या -10 थाना एवं जिला सहरसा बाद दोनों को कारण बताते हुए सभी आवश्यक कार्यवाही पश्चात उत्पाद विभाग के अधिकारी द्वारा उपरोक्त दोनों को गिरफ्तार किया एवं शराब कुल मात्रा -219.750 लिटर एवं कीमत 348600/- एवं गिरफ्तार दोनों अभियुक्त नाम पता उपरोक्त को उत्पाद निरक्षक सुपौल प्रभुनाथ सिंह एवं स्टाफ द्वारा मौके की समस्त कार्यवाही उपरांत वास्ते अग्रेतर कार्यवाही के लिए साथ ले जाया गया।
हिन्दुस्थान समाचार / अजय कुमार

