home page

जींद : एटीएम बदल कर लोगों से धोखाधड़ी करने के दो आरोपित गिरफ्तार

 | 
जींद : एटीएम बदल कर लोगों से धोखाधड़ी करने के दो आरोपित गिरफ्तार


जींद, 19 अप्रैल (हि.स.)। एटीएम बदल कर लोगों से धोखाधड़ी करने के दो आरोपितों को एवीटी स्टाफ ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपितों के पास से 30 हजार रुपये भी बरामद किए हैं। पुलिस दोनों से धोखाधड़ी की अन्य वारदातों के बारे में पूछताछ कर रही है।

एवीटी स्टाफ जींद के इंचार्ज उप निरीक्षक यशवीर सिंह ने रविवार को जानकारी देते हुए बताया कि जुलाना निवासी वीरेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह रुपये निकालने के लिए एटीएम में गया था। जहां अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसका एटीएम कार्ड बदल लिया गया और उसके खाते से 40 हजार रुपये निकाल लिए गए। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज जांच शुरू की। एवीटी स्टाफ ने तकनीकी जांच व गुप्त सूचना के आधार पर उत्तर प्रदेश के औरैया निवासी अंशुल व उत्तर प्रदेश के खोजा रामपुर निवासी प्रभात को गिरफ्तार करके 30 हजार रुपये व डेबिट कार्ड बरामद किए हैं। जिन्हें अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है। एवीटी स्टाफ जींद के इंचार्ज उप निरीक्षक यशवीर सिंह ने कहा कि एटीएम का उपयोग करते समय सतर्क रहें। किसी भी अजनबी की सहायता लेने से बचें और अपना एटीएम कार्ड व पासवर्ड किसी के साथ सांझा न करें। किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा