धलाई में सोने के 6 बिस्कुट सहित तीन मिजो व्यक्ति गिरफ्तार
Mar 30, 2025, 12:24 IST
| कछार (असम), 30 मार्च (हि.स.)। काछार जिलांतर्गत धलाई में सोने के बिस्कुट सहित तीन लोगों को धलाई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आज बताया है कि धलाई के रंगाउटी से 6 सोने के बिस्कुट जब्त किए गए हैं। जब्त किए गए सोने के बिस्कुट का वजन 949 ग्राम है। जब्त किए गए सोने की कीमत लाखों रुपये होने का अनुमान है।
इस सोने के साथ एक महिला सहित तीन मिजो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जिनकी पहचान थांगमिंगा, रेमलालंग हेका और लालनुन पुई के रूप में की गयी है। गिरफ्तार तीनों मिजोरम की राजधानी आइजोल के निवासी हैं। पुलिस को संदेह है कि सोना म्यांमार से मिजोरम होते हुए काछार में बिक्री के लिए लाया गया था। पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर तीनों से सघन पूछताछ कर रही है।
हिन्दुस्थान समाचार / असरार अंसारी