देशी शराब पीने और बेचने के आरोप में पांच महिलाओं समेत 28 हिरासत में
जलपाईगुड़ी, 16 सितंबर (हि. स.)। जिले के राजगंज ब्लॉक के शिकारपुर हाट इलाके में देशी शराब के सेवन और देशी शराब बेचने के आरोप में बेलाकोबा चौकी की पुलिस ने अभियान चलाकर 28 लोगों को हिरासत में लिया है। इनमें पांच महिलाएं भी शामिल है।
बुधवार को बेलाकोबा चौकी के ओसी अरिजीत कुंडू के नेतृत्व में शिकारपुर हाट परिसर में पुलिस ने यह कार्रवाई की।
पुलिस के मुताबिक, अभियान के दौरान कुछ लोगों को सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते हुए पाया गया।
इसके अलावा, इलाके में देशी शराब बेचने के आरोप में भी कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया। कार्रवाई के दौरान जार और बर्तनों में रखा देशी शराब को नियमों के तहत नष्ट कर दिया गया।
पुलिस ने बताया कि हिरासत में लिए गए सभी लोगों के खिलाफ कानून के तहत उचित धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार

