home page

डीएसटी की सूचना पर ढाणी में पुलिस की रेड : 270 ग्राम अफीम बरामद, आरोपी गिरफ्तार

 | 
डीएसटी की सूचना पर ढाणी में पुलिस की रेड : 270 ग्राम अफीम बरामद, आरोपी गिरफ्तार


जोधपुर, 03 सितम्बर (हि.स.)। शहर के निकटवर्ती झंवर स्थित धतरवालों की ढाणी में जिला स्पेशल टीम की सूचना पर झंवर पुलिस ने एक मकान पर रेड देकर 270 ग्राम अफीम को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण बनाया गया।

झंवर थानाधिकारी प्रहलादसिंह ने बताया कि डीएसटी से सूचना मिली कि धरतवालों की ढाणी राबडिय़ां गांव में रहने वाला विकास पुत्र रामस्वरूप अवैध मादक पदार्थ रखता है। इस पर पुलिस की टीम ने वहां पर रेड देकर उसके घर से 270 ग्राम ठोस अफीम बरामद की। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश