समाहरणालय के पूर्व कार्यालय अधीक्षक के घर 25 लाख की चोरी ,मूकदर्शक बने पुलिस अधिकारी
नवादा, 14 मई (हि.स.)।नवादा नगर के रामनगर मोहल्ले में रह रहे समाहरणालय के पूर्व कार्यालय अधीक्षक कपिल पासवान के घर का खिड़की तोड़कर अपराधियों ने 25 लाख रुपए के जेवरात सहित अन्य सामान चुरा ले गए,जिसकी सूचना नगर थाना प्रभारी उमाशंकर सिंह को दी गई ,लेकिन पुलिस की निष्क्रियता से कार्यालय अधीक्षक के परिवार में रोष देखा जा रहा है ।
पूर्व कार्यालय अधीक्षक कपिल पासवान ने गुरुवार को बताया कि जब सो कर उठे तो बगल के फ्लैट का दरवाजा नहीं खुल रहा था। जब बाहर जाकर देखा तो खिड़की का ग्रिल टूटा हुआ था तथा उस फ्लैट में रखें 25 लख रुपए के जेवरात सहित अन्य सामान चोरों ने चुरा लिया ।लगभग 30 लाख के सामान की चोरी का आकलन किया गया है।
कपिल पासवान ने बताया कि उनके पुत्र विजय शंकर ने थाने में लिखित सूचना देकर जेबरातों की सूची के साथ पुलिस से बारामदगी की मांग की लेकिन बरामदगी की बात तो दूर रही। इस घटना में पुलिस ने अब तक सही से जांच भी नहीं शुरू की है ।उन्होंने साफ तौर पर कहा कि पुलिस दुबारा हम लोग से मिलने तक नहीं आई। फोन किए जाने पर थाना के अधिकारी फोन तक नहीं उठाते हैं। पीड़ित परिजनों में पुलिस के प्रति गुस्सा देखा जा रहा है ।
नगर थानाध्यक्ष से जब इस घटना के संबंध में जानकारी के लिए फोन किया गया तो दूसरी बार में उन्हाेंने फोन उठाया तथा बहुत जल्दीबाजी की बात कर फोन रख दिया, जिससे आदतन कार्रवाई की जानकारी नहीं मिल पाई है।
पीड़ित परिजनों का कहना है कि पुलिस अब तक किसी प्रकार की सक्रियता नहीं दिखा रही है,जो एक गंभीर मामला है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / संजय कुमार सुमन

