home page

फायरिंग और अधेड़ को कुचलने की कोशिश का आरोपित 25 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

 | 
फायरिंग और अधेड़ को कुचलने की कोशिश का आरोपित 25 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार


कानपुर, 02 मार्च (हि.स.)। बर्रा स्थित मैगी प्वाइंट के पास फायरिंग करने और अधेड़ को कुचलने के प्रयास के मामले में गुजैनी पुलिस ने सोमवार को 25 हजार के इनामी हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपित के खिलाफ शहर के विभिन्न स्थानों में 39 मुकदमें दर्ज हैं।

पुलिस उपायुक्त दक्षिण दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि बीती 17 नवंबर की रात जूही कला स्थित वीरा मैगी प्वाइंट पर देर रात तोड़फोड़ और फायरिंग कर इलाके में दहशत फैलाई गई थी। सूचना पर पुलिस ने जब घटनास्थल का मुआयना किया तो उन्हें मौके से कई कारतूस के खोखे भी बरामद हुए थे। इसके अलावा कई वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए थे।

पुलिस की जांच में पता चला कि इलाके में दहशत फैलाने वाला कोई और नहीं बल्कि गुजैनी का रहने वाला मनोज सिंह है। जिस पर शहर के तमाम थाना क्षेत्रों में 39 मुकदमे दर्ज हैं। कुछ समय पहले ही वह ढाई साल बाद जेल से बाहर आया था और नशे की हालत में उसने एक बुजुर्ग को कुचलने का प्रयास किया था। जिसका सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हुआ था। इसके बाद पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश कर रही थी। इसी बीच मुखबिर की सटीक सूचना पर उसे गुजैनी के एकता पार्क से गिरफ्तार कर लिया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / रोहित कश्यप