home page

250 बोतल नेपाली सोफिया शराब के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार

 | 
250 बोतल नेपाली सोफिया शराब के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार


सुपौल, 26 मार्च (हि.स.)। राघोपुर के सिमराही मध्य निषेध थाना क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने 250 बोतल नेपाली देशी सोफिया शराब के साथ एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए मध्य निषेध थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने गुरुवार को बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि प्रतापगंज थाना क्षेत्र के सुरजापुर वार्ड संख्या 8 में अवैध रूप से शराब की बिक्री की जा रही है। सूचना की पुष्टि होने के बाद पुलिस टीम ने बुधवार की रात करीब साढ़े 10 बजे छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक महिला को मौके से रंगे हाथों पकड़ लिया। तलाशी के दौरान वहां से कुल 250 बोतल नेपाली देशी सोफिया शराब बरामद की गई। गिरफ्तार महिला की पहचान मीरा देवी के रूप में की गई है। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर थाना लाया, जहां उससे गहन पूछताछ की जा रही है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस तरह के गैरकानूनी कार्यों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र