home page

प्रतापगढ़ : पुलिस मुठभेड़ में पच्चीस हजार रुपए का इनामी घायल

 | 
प्रतापगढ़ : पुलिस मुठभेड़ में पच्चीस हजार रुपए का इनामी घायल


प्रतापगढ़, 22 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में लालगंज कोतवाली और लीलापुर थाने की पुलिस द्वारा संयुक्त कार्रवाई मे पच्चीस हजार रुपए का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ के दौरान शनिवार की रात गोली लगने से घायल हो गया। एक आरक्षी को भी गोली लगने से वह घायल हो गया। दोनों को मेडिकल कॉलेज प्रतापगढ़ इलाज के लिए ले जाया गया है। घायल बदमाश थाना संग्रामपुर जनपद अमेठी का हिस्ट्रीशीटर बताया जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर लीलापुर और थाना लालगंज पुलिस की टीम बीते 16 मार्च को लालगंज कोतवाली क्षेत्र में लूट के मामले में गिरफ्तार किए गये आरोपित से पूंछताछ कर रही थी जिसने घटना में तमंचा, कारतूस एवं छिनी गई पीली धातु की चैन का हिस्सा ग्राम कमौरा के पास सई नदी के निकट झाड़ियों में छिपाना स्वीकार किया ।

आरोपित की निशानदेही पर पुलिस टीम द्वारा बरामदगी हेतु उक्त स्थान पर पहुंचने पर छिपाए गए तमंचे से पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गई, जिसमें आरक्षी राजकुमार सिंह घायल हो गए।पुलिस टीम द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में आरोपित विपिन सिंह के बाएं पैर में घुटने के नीचे गोली लगने से वह घायल हो गया, जिसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपित के कब्जे से एक तमंचा, जिन्दा कारतूस,खोखा कारतूस पीली धातु की चैन का हिस्सा बरामद किया गया। घायल अभियुक्त एवं घायल आरक्षी को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है गिरफ्तार किए गए आरोपित बदमाश पर पच्चीस हजार रुपए का इनाम घोषित था।

गिरफ्तार किया गया बदमाश

विपिन सिंह पुत्र धीरेन्द्र सिंह निवासी ग्राम शीतला बक्स का पुरवा, थाना संग्रामपुर जनपद अमेठी का रहने वाला है। जिसका आपराधिक इतिहास है।

हिन्दुस्थान समाचार / दीपेन्द्र तिवारी