home page

क्रिप्टो करेंसी में निवेश के नाम पर 24 लाख रुपए की ठगी

 | 
क्रिप्टो करेंसी में निवेश के नाम पर 24 लाख रुपए की ठगी


नोएडा, 24 नवंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के नोयडा में क्रिप्टो करेंसी में निवेश कर मोटी रकम कमाने का झांसा देकर साइबर अपराधियों ने एक व्यक्ति से 24 लाख रुपए की ठगी कर ली। पीड़ित ने आज घटना की रिपोर्ट थाना साइबर क्राइम में दर्ज कराई है।

पुलिस उपायुक्त साइबर क्राइम शैव्या गोयल ने बताया कि कुनाल गुप्ता निवासी सेक्टर 21 ने आज सुबह को साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि कुछ दिन पूर्व उनसे सोशल मीडिया के माध्यम से कुछ लोगों ने संपर्क किया तथा क्रिप्टोकरंसी में इन्वेस्ट करने के लिए उन्हें प्रेरित किया। आरोपियों ने उनको बताया कि एक वेबसाइट के माध्यम से क्रिप्टो करेंसी में इन्वेस्ट करने पर उन्हें मोटा मुनाफा होगा। पीड़ित उनके झांसे में आ गए तथा उन्होंने धीरे-धीरे करके उनके खाते में 24 लाख रुपया ट्रांसफर कर दिया। पीड़ित के अनुसार जब उन्होंने 12 नवंबर को अपना पैसा निकालने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उनसे और रकम की मांग की। इसके बाद उन्हें ब्लॉक कर दिया गया। उन्होंने बताया कि पीड़ित ने आज सुबह को साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस उन अकाउंट के बारे में जानकारी हासिल कर रही है जिनमें रकाम ट्रांसफर की गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी