home page

227 प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के साथ दो गिरफ्तार

 | 
227 प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के साथ दो गिरफ्तार


सुपौल, 29 जुलाई (हि.स.)। जिले में मादक पदार्थों के सेवन, बिक्री और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सुपौल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

पिपरा थाना क्षेत्र में छापेमारी कर पुलिस ने 227 एम्पूल (करीब 454 एमएल) प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन बरामद किए हैं। इस कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। सुपौल सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) राजीव रंजन ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि पिपरा थाना क्षेत्र के तेतराही वार्ड संख्या-13 स्थित एक बांसबाड़ी में अवैध रूप से प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन की बिक्री की जा रही है। सूचना के सत्यापन के बाद पिपरा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से कुल 227 एम्पूल (करीब 454 एमएल) प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन बरामद किए। साथ ही दो आरोपियों आशुतोष कुमार एवं रविन्द्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

एसडीपीओ ने बताया कि इस संबंध में पिपरा थाना में मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद नशीले इंजेक्शन कहां से लाए गए थे और इनके नेटवर्क में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं। जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र