home page

अनूपपुर: दो लाख रुपये कीमत का 20.897 किग्रा का गांजा, नगदी एवं कार जब्त, दो 4 तस्कर गिरफ्तार

 | 
अनूपपुर: दो लाख रुपये कीमत का 20.897 किग्रा का गांजा, नगदी एवं कार जब्त, दो 4 तस्कर गिरफ्तार


अनूपपुर: दो लाख रुपये कीमत का 20.897 किग्रा का गांजा, नगदी एवं कार जब्त, दो 4 तस्कर गिरफ्तार


अनूपपुर, 02 नवंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के अनूपपुर के दो थाना क्षेत्रों में रविवार-सोमवार की रात्रि 4 तस्करों 20.897 किग्रा गांजा कीमती 2.07.800 रूपये, नगदी 3.45.700 रूपये एवं एक कार को जब्त कर प्रकरण पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया हैं। जिसमें अनूपपुर कोतवाली में दो आरोपी से 5.280 किलोग्राम कीमती 52800 रूपये एवं नगदी 3.45.700 रूपये सहित कार एवं थाना भालूमाड़ा में तीन आरापियो से 15.617 किग्रा गांजा जप्त किया गया है।

एसडीओपी अनूपपुर सुजीत कड़वे ने बताया कि प्रदेश को नशामुक्त बनाने हेतु पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाये जा रहे अभियान के तहत जिले में पुलिस अधीक्षक अंकित सोनी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनूपपुर के मार्गदर्शन में जिले में अवैध नशे के कारोबार के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए अनूपपुर कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियो से अवैध गांजा जप्त कर प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।

एसडीओपी ने बताया कि मुखबिर की सूचना के बाद टीम गठित कर ग्राम मानपुर के पास 43 वर्षीय युवक एवं 24 वर्षीय युवक दोनो निवासी बुढार थाना जिला शहडोल से मादक पदार्थ गांजा 5.280 किलोग्राम कीमती 52800 रूपये एवं नगदी 3.45.700 रूपये व सफेद रंग की क्रेटा कार कीमती करीब 10,00,000 रूपये की जप्त कर अपराध की धारा 8/20 बी एन.डी.पी. एस. एक्ट पंजीबद्ध कर आरोपियो को गिरफ्तार किया गया। ज्ञात रहे कि आरोपियों के विरूद्ध पूर्व में अन्य जिला / थानो में एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण दर्ज है।

कार्यवाही एसडीओपी अनूपपुर के मार्गदर्शन में सहायक उपनिरीक्षक संतोष वर्मा, प्रधान आरक्षक शिव शंकर प्रजापति, नितिन नामदेव, आरक्षक सोनू यादव शामिल रहे।

भालूमाडा पुलिस ने 1 लाख 55 हजार रुपये का अवैध गांजा किया जप्त

एसडीओपी कोतमा आरती शाक्य ने बताया कि रविवार-सोमवार की रात्रि मुखबिर की सूचना पर शिवलहरा रोड दारसागर में तीन संदिग्ध व्यक्ति खड़े दिखे जिन्हे घेराबंदी कर पकडा गया, तीनो अपने-अपने कंधों पर बैग टांगे हुये थे। पूछताछ पर अपना नाम 24 वर्षीय रंजीत सिंह ठाकुर पुत्र गोठालू सिंह ठाकुर, 25 वर्षीय रंजीत सिंह ठाकुर पुत्र मुन्ना सिंह ठाकुर दोनो निवासी निवासी ग्राम भजिया थाना नोहटा जिला दमोह (म.प्र.) एवं 19 वर्षीय आशीष ठाकुर पुत्र रंधीर सिंह ठाकुर निवासी ग्राम छापरी ठाकुर थाना हिंडोरिया जिला दमोह (म.प्र.) बताया जिन्हे संदेह के आधार पर उनकी विधिवत तलाशी लेने पर बैग से 15 किलो 617 ग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत 1,55,000 रुपये को जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया और भालूमाडा थाने में धारा 8/20बी एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई है। आरोपियों के गांजा तस्करी से जुड़े अन्य स्त्रोतों एवं संभावित नेटवर्क के संबंध में पुलिस द्वारा गहन जांच की जा रही है।

कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक राधिका भगत, उप निरी. सुरेश कुमार अहिरवार, सहा.उप निरी. चन्द्रहास बांधेकर, प्र.आर. विवेक त्रिपाठी, प्र.आर. मकसूदन सिंह आर. प्रवीण भगत का योगदान रहा।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश शुक्ला