20 लाख रुपए मूल्य का गुटका जब्त
| Feb 25, 2026, 12:43 IST
कामरूप (असम), 25 जनवरी (हि.स.)। राजधानी गुवाहाटी के समीपवर्ती कामरूप (ग्रामीण) जिले के अमीनगांव में पुलिस ने अभियान चलाकर लगभा 20 लाख रुपए मूल्य का गुटका जब्त किया है।
पुलिस ने बुधवार को बताया कि अमीनगांव के श्रीनाथ पट्टी इलाके में स्थित एक मकान में चलाए गए अभियान के दौरान अवैध रूप से रखे गए लगभग 20 लाख रुपए मूल्य के गुटखे को जब्त किया गया है। पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस ने इस मामले में जांच की वजह से अधिक तथ्यों का खुलासा नहीं किया है।
हिन्दुस्थान समाचार / असरार अंसारी

