home page

ट्राली चोरी में अवैध असलहे के साथ 2 चोर गिरफ्तार

 | 
ट्राली चोरी में अवैध असलहे के साथ 2 चोर गिरफ्तार


लखीमपुर खीरी, 25 जून (हि.स.)। मैलानी पुलिस टीम ने क्षेत्र में हुई ट्राली चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए दो शातिर चोरों को चोरी के माल और अवैध असलहे के साथ दबोच लिया है।

एसपी खीरी डॉ.ख्याति गर्ग ने बताया कि पुलिस टीम द्वारा गुगरुवार को गाड़ी घाट वन विभाग बैरियर से होते हुए जंगल में ग्राम मठोकर को जाने वाले कच्चे रास्ते से दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपिताें की पहचान इस्लाम पुत्र स्व. साबिर (निवासी शाहजहाँपुर) और फहीम पुत्र स्व. मो. सलीम (निवासी मैलानी, खीरी) के रूप में हुई है।

अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की गई एक अदद ट्राली, 315 बोर का एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस ने मामले में पूर्व से पंजीकृत मुकदमा संख्या 147/26 धारा 303(2) बीएनएस के साथ ही बरामदगी के आधार पर आर्म्स एक्ट का नया मुकदमा दर्ज कर दोनों के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

हिन्दुस्थान समाचार / देवनन्दन श्रीवास्तव