home page

प्रधानी चुनाव को लेकर दो पक्ष भिड़े, 53 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

 | 
प्रधानी चुनाव को लेकर दो पक्ष भिड़े, 53 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज


मुरादाबाद, 06 मार्च (हि.स.)। थाना मूंढापांडे क्षेत्र के सिरसखेड़ा गांव में आगामी प्रधान के चुनाव को लेकर शुक्रवार को दोपहर में दो पक्षों में मारपीट हो गई। मूंढापांडे इंस्पेक्टर मोहित चौधरी ने बताया कि मामले में पुलिस 33 नामजद समेत 20 अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सिरसखेड़ा निवासी अब्दुल्ला का आरोप है कि प्रधान इकरार उनसे रंजिश रखते हैं। दो दिन पहले बुधवार को दोनों पक्ष में कहासुनी हो गई थी। इसके बाद लोगों ने दोनों पक्षों को शांत करा दिया था। आरोप है कि प्रधान के समर्थक जाकिर ने बृहस्पतिवार को फोन पर उनके साथ गाली गलौज की। अब्दुल्ला के चाचा वहीद शुक्रवार की दोपहर 2:30 बजे पैदल जाकिर के घर के पास से गुजर रहे थे। आरोप है कि प्रधान इकरार, जाकिर, शमशाद फरजंद ने उन्हें घेर लिया और लाठी डंडों से हमला कर दिया। जिससे उनके सिर में गंभीर चोटें आई है। आरोप है जाकिर ने इस दौरान फायरिंग भी की।

मूंढापांडे इंस्पेक्टर मोहित चौधरी ने बताया कि एसआई नरेंद्र की तहरीर पर आज दोनों पक्षों के 33 नामजद और 15-20 अज्ञात आरोपितों पर मारपीट, फायरिंग, जानलेवा हमला, बलवा, गुंडा एक्ट समेत अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल