home page

फर्जी दस्तावेज तैयार करके लोगों के नाम से फर्जी लोन हड़पने में दो गिरफ्तार

 | 
फर्जी दस्तावेज तैयार करके लोगों के नाम से फर्जी लोन हड़पने में दो गिरफ्तार


मुरादाबाद, 25 जुलाई (हि.स.)। मुरादाबाद के थाना बिलारी कोतवाली पुलिस ने फर्जी दस्तावेज तैयार करके लोगों के नाम से फर्जी लोन देकर उसका पैसा हड़पने वाले गैंग पर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट की कार्यवाही की है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को शनिवार को गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जिला कारागार भेज दिया गया।

बिलारी कोतवाली प्रभारी उदय पाल सिंह ने बिलारी के थाना सोनकपुर के गांव उमरारा के प्रकाश, उसके भाई रोहन के अलावा ढकिया नरु गांव के अखलेश कुमार, कृष्णा धाम कॉलोनी के हीरा सिंह उर्फ बंटी, फतेहपुर सलावत नगर मुरादाबाद के हारम सिंह उर्फ पवन, सीलपुर कुंदरकी के वीरू, चंदौसी के गांव भुलाबई के विनेश कुमार, बिलारी के चांदपुर गणेश के केदार सिंह आदि पर मुकदमा दर्ज कराया है।

मुकदमा में कहा गया है कि इस गिरोह का आम जनमानस में आतंक है। आतंक के कारण सामान्य जनता का कोई व्यक्ति उनके विरुद्ध अभियोग पंजीकृत करने और गवाही देने का साहस नहीं करता। लिहाजा उनका कृत्य उत्तर प्रदेश ग्रहण बंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम की धारा के अंतर्गत आता है। लिहाजा गिरोहबंद अधिनियम के तहत गैंग चार्ट बनाकर गैंगस्टर की कार्यवाही की गई।

पुलिस अधीक्षक कुंवर आकाश सिंह ने बताया की कोतवाली पुलिस ने फतेहपुर सलामत नगर के हारम सिंह उर्फ पवन पुत्र डाल चंद्र के अलावा थाना सोनपुर के गांव उमरारा के रोहन पुत्र खेमकरन को शनिवार को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल