home page

स्मैक अड्डे से दो युवक गिरफ्तार, बॉन्ड भरवाकर छोड़ा गया

 | 
स्मैक अड्डे से दो युवक गिरफ्तार, बॉन्ड भरवाकर छोड़ा गया


सुपौल, 11 अप्रैल (हि.स.)। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शुक्रवार की रात स्मैक नशा करने वाले अड्डे से दो युवकों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवकों की पहचान अभिषेक कुमार (पिता अरुण यादव) एवं विकाश कुमार (पिता भूपेंद्र कुमार यादव), दोनों निवासी शिवनगर, थाना त्रिवेणीगंज, जिला सुपौल के रूप में हुई है।

पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर धारा 128 बीएनएसएस के तहत बॉन्ड डाउन की प्रक्रिया के लिए अनुमंडल न्यायालय त्रिवेणीगंज भेजा। न्यायालय में दोनों से बांड भरवाया गया, जिसके बाद उन्हें रिहा कर दिया गया।

थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि नशा के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है और ऐसे अड्डों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र