19 जुआरी गिरफ्तार, 6.49 लाख रुपए बरामद
| May 3, 2026, 18:56 IST
जोधपुर, 03 मई (हि.स.)। शहर में अवैध गतिविधियों पर लगाम कसते हुए जोधपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस कमिश्नर शरत कविराज के निर्देशन में करवड़ क्षेत्र में छापेमारी कर 19 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के अनुसार, मौके से करीब 6.49 लाख रुपए की नकद राशि बरामद की गई है। यह कार्रवाई डीसीपी पूर्व मनीष चौधरी के नेतृत्व में पूरी रात चलाए गए विशेष अभियान के दौरान की गई। इस दौरान एसीपी अनिल शर्मा और करवड़ थाना प्रभारी परमेश्वरी भी मौके पर मौजूद रहे और पूरी कार्रवाई में सक्रिय भूमिका निभाई। पुलिस का कहना है कि जिले के पश्चिम क्षेत्र में जुआरियों के खिलाफ लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।
हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

