home page

दोस्तों ने की किशोर का अपहरण कर हत्या, 9 दिनों बाद लाश बरामद

 | 
दोस्तों ने की किशोर का अपहरण कर हत्या, 9 दिनों बाद लाश बरामद


नवादा,22 मई (हि.स.)। जिले के नगर थाने के मिर्जापुर मोहल्ले का 16 वर्षीय किशोर प्रिंस कुमार को उसके तीन दोस्तों ने ही घर से बुलाकर ले जाकर हत्या कर लाश को नदी में गाड़ दी थी। भारी मशक्कत के बाद शुक्रवार को पुलिस ने नदी से लाश बरामद कर ली है। आक्रोशित परिजनों ने नवादा सदर अस्पताल के सामने घंटो सड़क जाम रखा। परिजन हत्यारे को शीघ्र गिरफ्तार कर फांसी देने की मांग कर रहे थे।

नवादा के सदर एसडीपीओ हुलास कुमार ने बताया कि 13 मई 26 की शाम को नवादा नगर के मिर्जापुर मोहल्ले के संजीत यादव का 16 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार को उनके तीन दोस्तों ने ही बुलाकर घर से ले गए। लेकिन जब प्रिंस नहीं मिला तो उसके पिता ने 14 मई को नगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया। उन्होंने कुछ लोगों पर शंका भी व्यक्त की। जिसमें से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर कादिरगंज के निकट सकरी नदी में घोस्तानवां गांव के सकरी नदी से लाश बरामद की गई है।

एसडीपीओ ने यह भी बताया कि गिरफ्तार हत्यारे ने कबूल किया है कि टोटो चलाने के कारण झगड़ा हुआ था। जिस कारण तीन लोगों ने मिलकर प्रिंस कुमार को 13 मई को ले जाकर शराब पिलाया। उसके बाद उसकी हत्या कर सकरी नदी में कादिरगंज गांव के घोस्तानवां के पास लाश गाड़ दी।

एसडीपीओ ने यह भी बताया कि एक अन्य फरार हत्यारे की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जिसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस घटना से आक्रोशित परिजनों ने सड़क जाम किया। पुलिस पर शिथिलता बरतने का आरोप लगाते हुए दोषियों को शीघ्र सजा दिलाने की मांग की गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजय कुमार सुमन