home page

15566 वैशाली एक्सप्रेस के एमटी खाली रेक से 165 बोतल विदेशी शराब बरामद

 | 
15566 वैशाली एक्सप्रेस के एमटी खाली रेक से 165 बोतल विदेशी शराब बरामद


सहरसा, 06 मई (हि.स.)।वैशाली एक्सप्रेस के खाली एमटी रैक से सहरसा रेलवे सुरक्षा बल ने ऑपरेशन सतर्क के तहत 165 बोतल विदेशी शराब बरामद की है।जानकारी अनुसार बुधवार को उत्पाद निरीक्षक से गुप्त सुचना मिली कि गाड़ी संख्या 15566 के एम टी खाली रैक जो ललित ग्राम से सहरसा वासिंग पिट वासते सफाई आती है उसमे शराब लाया जा रहा है।सुचना मिलते ही सहरसा रेलवे सुरक्षा बल ने तुरंत एक्शन लिया। त्वरित कार्यवाही करते हुए आरपीएफ पोस्ट कमांडर धनंजय कुमार के अलावा उप निरीक्षक सुजीत कुमार मिश्र ,प्रधान आरक्षी वीरेंद्र कुमार सहित रेलवे सुरक्षा बल की एक टीम तैयार की गई।

रेसुब.पोस्ट सहरसा गश्त व उक्त गाड़ी के एमटी रैक की तलाशी के लिए प्रस्थान किया तो प्लेटफार्म ड्यूटी पर तैनात आरक्षी प्रियरंजन कुमार मिले जिनसे पूछने पर बताया गया की अभी तुरंत समय करीब 08.25 बजे उक्त गाड़ी का एम्प्टी रेक सहरसा स्टेशन के लाइन संख्या -03 पर आई है। उक्त आरक्षी को भी साथ लेकर सभी आगे बढ़े तो उत्पाद निरीक्षक अपने स्टाफ के साथ मिले सभी साथ होकर उक्त एम्प्टी रेक को चेक करते हुए आगे बढ़े तो कोच संख्याएसी कोच बी -4 के अंदर 8 कपड़े का झोला लावारिस एवं संदिग्ध अवस्था में मिला। जिसे खोल कर देखने पर कुल 165 विदशी शराब की विभिन्न ब्रांड का बोतल हरियाना निर्मित पाया गया।

कुल मात्रा -123.750 लिटर जिसकी कीमत करीब 1,81,500/- आंकी गई,सभी बोतल को बरामद कर जप्त किया गया तथा उत्पाद निरीक्षक संजीत कुमार एवं स्टाफ द्वारा मौके की समस्त कार्यवाही उपरांत वास्ते अग्रेतर कार्यवाही के लिए जप्त शराब को ले जाया गया।जहां उसे विनष्टीकरण की प्रक्रिया की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / अजय कुमार