home page

नशामुक्त कोशी अभियान के तहत 1638 तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा

 | 
नशामुक्त कोशी अभियान के तहत 1638 तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा


सहरसा, 14 अगस्त (हि.स.)। सहरसा काेशी क्षेत्र के पुलिस उप-महानिरीक्षक के निर्देशानुसार कोशी क्षेत्रान्तर्गत सहरसा, सुपौल एव मधेपुरा जिला में नशा मुक्त कोशी अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में लगातार सफलता मिल रही है। इस अभियान में आम जनों का सहयोग प्राप्त कर पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों के द्वारा इस अभियान के प्रारम्भ होने फरवरी-2026 से अबतक कुल 57878. 49 लीटर अवैध शराब, अवैध कफ सीरफ 2384.77 लीटर, गाँजा 4870.146 किलोग्राम, स्मैक 6750. 792 ग्राम, नशीला इंजेक्शन-8824 एमएल०, नशीला टैबलेट-325 अद्द, विदेश निर्मित पिस्टल-02, देशी कट्टा-05. देशी गरकेट-01, गैगजीन-03, कारतूस -21, मोबाइल-39, चार चक्का-13, नाव-01. भारतीय मुद्रा-55,53,096/- रूपया, नेपाली मुद्रा-27570/- रूपया, ट्रक-01, पासबुक 01, ATM कार्ड 01, लोहा का भट्ठी 01, इलेक्ट्रीक तराजू 04 बरामद किया गया है।

इस मामले में कुल 1638 तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।इस अभियान के तहत महत्वपूर्ण भूमिका निभानेवाले एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारियों को स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को पुलिस उप-महानिरीक्षक, कोशी क्षेत्र, सहरसा के द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है।इस अभियान की सफलता के लिये सुधि जनों से सूचना एवं सहयोग की अपील की है।

हिन्दुस्थान समाचार / अजय कुमार