home page

नदी थाना पुलिस की कार्रवाई, 15.9 लीटर नेपाली शराब बरामद

 | 
नदी थाना पुलिस की कार्रवाई, 15.9 लीटर नेपाली शराब बरामद


सुपौल, 11 अप्रैल (हि.स.)।जिले के नदी थाना क्षेत्र में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की। प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर संचालित इस सुनियोजित अभियान के दौरान पुलिस टीम ने कुल 15.9 लीटर नेपाली शराब बरामद की।

पुलिस द्वारा बरामद शराब को जब्त कर लिया गया है तथा इस संबंध में विधि-सम्मत कार्रवाई करते हुए संबंधित कांड दर्ज कर लिया गया है। मामले को लेकर अग्रेतर अनुसंधान की प्रक्रिया जारी है।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी को प्रभावी बनाने तथा अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए जिले में लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है।

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र