home page

अनूपपुर: दो पिकअप से 15 मवेशी छुड़ाए, तस्कर भागे, चालक और तस्करों पर मामला दर्ज

 | 
अनूपपुर: दो पिकअप से 15 मवेशी छुड़ाए, तस्कर भागे, चालक और तस्करों पर मामला दर्ज


अनूपपुर: दो पिकअप से 15 मवेशी छुड़ाए, तस्कर भागे, चालक और तस्करों पर मामला दर्ज


अनूपपुर, 08 अगस्त (हि.स.)। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले की भालूमाड़ा थाना पुलिस ने शनिवार को दो अलग-अलग जगहों पर घेराबंदी कर पशु तस्करी में प्रयोग हो रहीं दो पिकअप गाड़ियों से 15 मवेशियों को छुड़ाया। कार्रवाई के दौरान गाड़ियों के चालक पुलिस को देखकर गाड़ियां छोड़कर जंगल की तरफ भाग गए। वहीं चालक और तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया हैं।

थाना प्रभारी निरीक्षक राधिका भगत ने बताया कि शनिवार को हरद गांव से दो गाड़ियों में मवेशियों की क्रूरता से तस्करी की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस की दो अलग-अलग टीमें बनाई गईं। पहली कार्रवाई हरद रेलवे अंडर ब्रिज के पास हुई, जहां पुलिस को देखकर बिना नंबर की पिकअप का ड्राइवर गाड़ी खड़ी कर पास के जंगल में भाग गया। गाड़ी की जांच करने पर उसमें क्रूरता से बंधे 5 भैंसा और 2 भैंसी (कुल 7 मवेशी) मिले। दूसरी घेराबंदी जमुना स्थित जीएम ऑफिस के सामने की गई। भालूमाड़ा की तरफ से आ रही पिकअप (नंबर 65 जेडडी 4094) का ड्राइवर भी नाकाबंदी देखकर गाड़ी छोड़कर भाग निकला। इस गाड़ी से 3भैंसी और 5 भैंसा (कुल 8 मवेशी) मिले।

पुलिस ने दोनों गाड़ियों से सभी 15 मवेशियों को सुरक्षित निकालकर कांजी हाउस भेज दिया है। इस कार्रवाई में 10 लाख रुपए की दो पिकअप और 3 लाख रुपए कीमत के 15 मवेशी जब्त किए गए हैं, यानी कुल 13 लाख रुपए का सामान और मवेशी मिले हैं। ड्राइवर्स और तस्करों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम, म.प्र. कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम और एमवी एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है और यह पता लगा रही है कि मवेशियों को कहां ले जाया जा रहा था।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश शुक्ला