नेपाली शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, भपटियाही पुलिस की कार्रवाई
सुपौल, 04 नवंबर (हि.स.)। जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भपटियाही थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 140.7 लीटर नेपाली शराब बरामद की है। पुलिस ने मौके से एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान भपटियाही थाना क्षेत्र के मझौआ गांव निवासी पप्पू कुमार यादव (पिता राजेंद्र यादव), वार्ड संख्या-02 के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, 3 नवंबर 2026 को भपटियाही थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को 140.7 लीटर नेपाली शराब के साथ गिरफ्तार किया।
इस मामले में संबंधित थाना में कांड दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। जिले में शराब तस्करी पर रोक लगाने के लिए पुलिस का अभियान लगातार जारी है।
हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र

