home page

अनूपपुर: रेलवे स्टेशन पर 14 चोरी के मोबाइल बरामद, युवक गिरफ्तार

 | 
अनूपपुर: रेलवे स्टेशन पर 14 चोरी के मोबाइल बरामद, युवक गिरफ्तार


अनूपपुर, 27 जुलाई (हि.स.)। मध्य प्रदेश के अनूपपुर रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और जीआरपी की संयुक्त कार्रवाई में सोमवार को 14 चोरी के मोबाइल फोन बरामद कर एक युवक को गिरफ्तार किया गया। बरामद मोबाइलों की कुल अनुमानित कीमत ₹2.75 लाख बताई गई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर अन्य मामलों की भी जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, आरपीएफ टास्क टीम और जीआरपी अनूपपुर की संयुक्त टीम ने प्लेटफॉर्म क्रमांक-1 पर संदिग्ध युवक 24 वर्षीय मोहम्मद सिद्दीक खान, निवासी ग्राम मडसा, तहसील जैतपुर, की तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके बैग से 14 मोबाइल फोन बरामद किए गए। जांच में पता चला कि बरामद मोबाइलों में से एक आईफोन-13 के चोरी होने की शिकायत पहले से दर्ज थी। वहीं अन्य 13 मोबाइल फोन, जिनकी अनुमानित कीमत ₹2.17 लाख है, के संबंध में जीआरपी ने धारा 317(2) के तहत मामला दर्ज कर सभी मोबाइल जब्त कर लिए हैं।

पुलिस का कहना है कि बरामद मोबाइलों के वास्तविक मालिकों की पहचान कर उन्हें उनके फोन वापस दिलाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। वहीं आरोपी से पूछताछ के आधार पर यह भी जांच की जा रही है कि उसका संबंध किसी संगठित मोबाइल चोरी गिरोह से तो नहीं है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश शुक्ला