अनूपपुर: स्थानीय बाजार में बेचने उड़ीसा से आया 14 किलो गांजा जब्त, 3 तस्करों पकडायें, भेजा जेल
अनूपपुर, 12 अगस्त (हि.स.)। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के जैतहरी थाना और वेंकटनगर चौकी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में मंगलवार-बुधवार की रात्रि स्थानीय बाजार में बेचने के लिए लाया उड़ीसा के तीन गांजा तस्करों को तीन अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार कर आरोपियों के कब्जे से कुल 14.888 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया हैं। बुधवार को तीनो आरोपियों न्यायालय में प्रस्तुत किया गया जहां से जेल भेज दिया गया।
जैतहरी थाना प्रभारी गोकुलानंद पाण्डेय और वेंकटनगर चौकी प्रभारी प्रवीण साहू को मुखबिर से सूचना मिली थी कि उड़ीसा से तस्करों का एक सिंडिकेट गांजे की खेप लेकर इलाके में पहुंचने वाला है। इस पर तुरंत अलग-अलग पुलिस टीमें गठित कर संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई।
तीन अलग-अलग जगहों से हुई गिरफ्तारियां
पहली गिरफ्तारी: पुलिस ने मुण्डा गढ़ियाटोला के पास से उड़ीसा के बौध जिले के निवासी कैबल मुना (45) को पकड़ा। उसके पास से ₹2.50 लाख कीमत का 5.430 किलोग्राम गांजा मिला। दूसरी गिरफ्तारी: कैबल की निशानदेही पर आमाडांड तिराहा यात्री प्रतीक्षालय से रसीका दीप (30) को दबोचा गया, जिसके कब्जे से ₹3.27 लाख मूल्य का 6.543 किलोग्राम गांजा जब्त हुआ। तीसरी गिरफ्तारी: मुण्डा जरोधा टोला मेन रोड प्रतीक्षालय से टी.के. बिभार (43) को गिरफ्तार कर उसके पास से ₹1.50 लाख का 2.915 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया।
एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज
पुलिस ने तीनों तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20(बी) के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस सफल कार्रवाई में उपनिरीक्षक सुरेश अहिरवार, एएसआई विनोद विश्वकर्मा समेत अन्य पुलिस कर्मियों की सराहनीय भूमिका रही।
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश शुक्ला

