home page

130 लीटर कोरेक्स के साथ चारपहिया वाहन जब्त

 | 

सुपौल, 02 अक्टूबर (हि.स.)। जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत किशनपुर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 130 लीटर कोरेक्स बरामद किया है।

इस दौरान पुलिस ने एक चारपहिया वाहन भी जब्त किया है।

पुलिस के अनुसार, किशनपुर थाना क्षेत्र में चारपहिया वाहन के माध्यम से अवैध मादक पदार्थ की तस्करी किए जाने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस टीम ने वाहन जांच एवं छापेमारी अभियान चलाया। इसी क्रम में एक संदिग्ध चारपहिया वाहन की पहचान कर उसे रोकने का प्रयास किया गया।

Zपुलिस कार्रवाई से बचने के लिए चालक ने वाहन लेकर भागने का प्रयास किया, जिसके बाद पुलिस टीम ने पीछा कर वाहन को पकड़ा। तलाशी के दौरान वाहन से कुल 130 लीटर कोरेक्स बरामद किया गया।

पुलिस ने बरामद कोरेक्स एवं वाहन को विधिवत जब्त कर लिया है। मामले में किशनपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस द्वारा मादक पदार्थ तस्करी से जुड़े नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य संभावित लोगों की पहचान के लिए गहन जांच की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र