जुआ खेल रहे 11 लोग पकड़े गए
उरई, 22 फरवरी (हि.स.)। कोतवाली उरई पुलिस ने जुआ खेलते हुए रंगे हाथ 11 लाेगाें काे गिरफ्तार किया हैं। पुलिस काे उनके कब्जे से 3 लाख पांच हजार रुपये नगद और अन्य सामग्री बरामद हुई है।
पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने रविवार काे बताया कि शनिवार देर शाम को कोतवाली उरई पुलिस चेकिंग अभियान चला रही थी। इस दाैरान सूचना मिली कि माेहल्ला राजेंद्रनगर निवासी वेद प्रकाश अपने आवास पर कुछ व्यक्तियों के साथ जुआ खेल रहा है। सूचना की पुष्टि होते ही कोतवाली उरई पुलिस टीम ने छापा मारकर सभी काे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मालफड़ के रूप में 2 लाख 55 हजार रुपये और व्यक्तिगत तलाशी में अलग से 50 हजार रुपये नगद बरामद किया हैं।
गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में वेद प्रकाश दीक्षित सहित 11 लोग शामिल हैं। इन सभी के खिलाफ कोतवाली उरई में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। इन सभी पर सार्वजनिक जुआ अधिनियम की धारा 4 के तहत मामला दर्ज किया हैं।
-----------
हिन्दुस्थान समाचार / विशाल कुमार वर्मा

