13 साल से फरार स्थाई वारंटी बासनी थाने का हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
जोधपुर, 28 जुलाई (हि.स.)। शहर की बोरानाडा पुलिस ने 13 साल से फरार बासनी थाने के एक हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है। आरोपित के खिलाफ 21 प्रकरण अब तक सामने आए है। ज्यादातर मामले आबकारी अधिनियम से जुड़े है। वह काफी समय से फरार था और स्थाई वारंट जारी हो रखा था।
बोरानाडा थानाधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि बासनी गांव निवासी इंद्र गिरी पुत्र किशोर गिरी के खिलाफ स्थाई वारंट जारी हो रखा था और वह पिछले 13 साल से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम का गठन किया गया। उसे अब गिरफ्तार कर लिया गया। उसके खिलाफ 21 प्रकरण सामने आए है ज्यादातर मामले आबकारी अधिनियम के है। कुछ में अभी भी ट्रायल चल रहा है।
उसके खिलाफ बासनी, करवड़, बनाड़, बोरानाडा, सदर सीकर, चौपासनी हाउसिंग बोर्ड के अलावा आबकारी थाना पश्चिम में आबकारी के प्रकरण दर्ज है।
हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

