home page

साइबर क्राइम : म्युल एकाउंट से खाते में आए 1.21 लाख निकाले, आरोपी गिरफ्तार

 | 
साइबर क्राइम : म्युल एकाउंट से खाते में आए 1.21 लाख निकाले, आरोपी गिरफ्तार


जोधपुर, 10 अगस्त (हि.स.)। साइबर ठगी की राशि म्युल एकाउंट में आने का सिलसिला जारी है। पुलिस द्वारा खातों की जांच में इसका खुलासा होने पर अब आरोपियों की धरपकड़ की जा रही है। माता का थान पुलिस ने म्युल एकाउंट से खाते में आए युवक को गिरफ्तार किया है। उसके खाते में 1.21 लाख रूपए आना बताया गया है। अग्रिम पूछताछ जारी है।

माता का थान पुलिस ने बताया कि एसआई मेहराजराम की तरफ से केस दर्ज कराया गया। साइबर ठगी की शिकायत का सत्यापन करवाए जाने पर पता लगा कि आंगणवा निवासी हर्ष के खाते में विभिन्न मद्दों के जरिए 1 लाख 21 हजार 382 रूपए आए थे जोकि उसने एटीएम और ई-वालेट से निकाल लिए। केस दर्ज होने पर अब उसे गिरफ्तार कर अग्रिम पूछताछ की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश