home page

सुरसर नदी में स्नान के दौरान किशोर लापता,खोज जारी

 | 
सुरसर नदी में स्नान के दौरान किशोर लापता,खोज जारी


सहरसा, 02 अक्टूबर (हि.स.)। काशनगर थाना के पड़रिया पंचायत के फतेहपुर गांव निवासी प्रीतम कुमार (12) मैना घाट मुसहरी के समीप शुक्रवार को सुरसर नदी में स्नान करने के दौरान डूब गया। मृतक मुखिया का पुत्र था। घटना के बाद परिजन में कोहराम मच गया।

बताया जाता है की स्नान के दौरान अचानक गहरे पानी में चले जाने से प्रीतम नदी में डूब गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और नदी में उसकी तलाश शुरू की। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।

काशनगर थानाध्यक्ष बजरंगी कुमार ने बताया किशोर की तलाश के लिए एनडीआरएफ की टीम को बुलाया जा रहा है। स्थानीय गोताखोरों की मदद से भी नदी में तलाश जारी है।

हिन्दुस्थान समाचार / अजय कुमार