home page

एसएसबी ने तस्करी के 12 मवेशी के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

 | 
एसएसबी ने तस्करी के 12 मवेशी के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार


अररिया 04 मई(हि.स.)।

एसएसबी 56 वीं वाहिनी की बाह्य सीमा चौकी फुलकाहा की टीम ने नेपाक से तस्करी कर भारत लाए तस्करी के 12 मवेशी के साथ तीन तस्करों को सोमवार को गिरफ्तार किया।

फुलकाहा थाना क्षेत्र के गांव अचरा में भारतीय बोर्डर भारत-नेपाल सीमा स्तंभ संख्या 190/7 के नजदीक भारत साइड में लगभग 6 किलोमीटर पर तस्करी का जब्त 12 बैल के बछड़े जब्त किए गए। सशस्त्र सीमा बल की विशेष गस्त टीम द्वारा मामले में तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार तस्करों में नेपाल के सुनसरी के इनरवा थाना क्षेत्र के विक्रमपुर गांव के रहने वाले 68 वर्षीय मो. तस्लीम पिता स्व. जुम्मन अंसारी,अररिया जिला के घूरना थाना क्षेत्र के पथराहा निवासी 60 वर्षीय मो. रहमुद्दीन पिता स्व. याकूब और 42 वर्षीय पथराहा के मो. मोफ़िल पिता अब्दुल कादिर है।एसएसबी ने आवश्यक कागजात तैयार कर मवेशी सहित तस्करों को फुलकाहा पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर