चारामा में 5.96 लाख नगद के साथ 12 जुआरी पकड़ाये
कांकेर, 20 जुलाई (हि.स.)। जिले के चारामा थाना पुलिस और जिला साइबर सेल की संयुक्त टीम ने जुए के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 12 जुआरियों काे आज साेमवार काे गिरफ्तार किया है। आराेपिताें के कब्जे से 31,510 रुपये नकद, 2 कार, 3 मोटरसाइकिल, 9 मोबाइल फोन, ताश के 52 पत्ते और एक चटाई सहित कुल पांच लाख 96 हजार 510 रुपये जब्त किया गया है।
आराेपिताें में अशिवदत्त निषाद, देवेंद्र कुमार सेन, खेमलाल गजेंद्र, वीरेंद्र मेश्राम, देवप्रसाद उईके, इंद्रजीत रामटेके, ईश्वर नेताम, प्रकाश सिन्हा, डी.के. बंछोर, गोविंद जुर्री, महेंद्र निषाद और अरुण मंडावी शामिल है।
चारामा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि सीएचसी चारामा के समीप बने शेड में कुछ लोग ताश के पत्तों से रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना चारामा और जिला साइबर सेल की संयुक्त टीम ने मौके पर घेराबंदी कर छापेमारी की और 12 आरोपिताें को जुआ खेलते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोपिताें के कब्जे से 31,510 रुपये नकद, 2 कार, 3 मोटरसाइकिल, 9 मोबाइल फोन, ताश के 52 पत्ते और एक चटाई सहित कुल 5,96,510 रुपये जब्त किया गया है। इस मामले में अपराध क्रमांक 157/2026 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 की धारा 3(2) के अंतर्गत मामला दर्ज कर सभी आरोपिताें के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई है।
इस कार्रवाई में थाना चारामा के निरीक्षक सुरेश कुमार राठौर, उप निरीक्षक सागर निषाद सहित थाना स्टाफ और जिला साइबर सेल के निरीक्षक यशवंत श्याम, उप निरीक्षक भकेश पटेल एवं अन्य पुलिसकर्मियों का याेगदान रहा। कांकेर पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध या आपराधिक गतिविधि की सूचना पुलिस हेल्पलाइन 9479155125 पर दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

