home page

वाहन जांच में 12 बछड़े बरामद, चालक गिरफ्तार

 | 
वाहन जांच में 12 बछड़े बरामद, चालक गिरफ्तार


किशनगंज, 12 अप्रैल (हि.स.)। जिले में अवैध पशु तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 11 अप्रैल को पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देशानुसार धनपुरा पिकेट द्वारा मस्तान चौक पर वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान एक पिकअप वाहन (बीआर 11जीजी 1738) को रोककर जांच की गई।

जांच के दौरान वाहन से 12 बछड़े बरामद किए गए, जिन्हें क्रूरतापूर्वक बांधकर बिना किसी वैध कागजात के ले जाया जा रहा था। पुलिस ने मौके पर ही वाहन चालक को हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार चालक की पहचान अब्दुल रहमान, निवासी श्रीपुर मलहापुर, थाना बायसी, जिला पूर्णिया के रूप में हुई है।

इस संबंध में कोचाधामन थाना में कांड संख्या 203/26 दर्ज करते हुए आरोपी के विरुद्ध धारा 317(5) बीएनएस एवं पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस द्वारा बरामद बछड़ों को सुरक्षित रखकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। वहीं पुलिस ने बताया कि अवैध पशु तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

हिन्दुस्थान समाचार / धर्मेन्द्र सिंह