home page

कदाचार के विरुद डीएम की शख्त कार्रवाई , 11 परीक्षार्थी निष्कासित

 | 
कदाचार के विरुद डीएम की शख्त कार्रवाई , 11 परीक्षार्थी निष्कासित


नवादा, 05 फ़रवरी (हि.स.)।बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, पटना द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट परीक्षा के तीसरे दिन गुरुवार को द्वितीय पाली में डीएम रवि प्रकाश ने टीएस कॉलेज, हिसुआ एवं इंटर स्कूल, हिसुआ स्थित परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया। सदाचार के आरोप में 11 परीक्षा परीक्षार्थी निष्कासित किए गए ।जिन्हें गिरफ्तार कर थाना लाया गया ।दो -दो हजार जुर्माने के बाद उन्हें मुक्त कर दिया गया।

निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी ने परीक्षा केन्द्रों पर विधि-व्यवस्था, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था, परीक्षार्थियों के बैठने की समुचित व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, प्रवेश-निकास व्यवस्था सहित कदाचार-मुक्त परीक्षा संचालन हेतु की गई व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की गई। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के निर्देशों के आलोक में सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं कर्मियों को स्वच्छ, शांतिपूर्ण एवं कदाचार-मुक्त परीक्षा संचालन सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान टीएस कॉलेज, हिसुआ से 03 परीक्षार्थी (आसिफ रजा, प्रणव कुमार एवं सत्यम कुमार) तथा इंटर स्कूल, हिसुआ से 08 परीक्षार्थी (अभिषेक कुमार, रंजन कुमार, आशीष कुमार, आर्यन कुमार, सैफ रजा, सत्यांश कुमार, आकाश कुमार एवं पप्पू कुमार) कुल 11 परीक्षार्थी कदाचार में लिप्त पाए गए। उक्त सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा से निष्कासित करते हुए नियमानुकूल कार्रवाई की गई है। डीएम के इस सख्त कार्रवाई से कदाचारियों में हड़कंप मचा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजय कुमार सुमन